फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 6.49 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Thu, 19 Nov 2026 04:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। बाइक सवारों ने फाइनेंस कर्मी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद फरार हो गए। 
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 6.49 लाख रुपये बताए गए हैं। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र सिंह और सीओ सदर शुभम वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के हद्दफ निवासी अयाज शहर की एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से कंपनी के रुपये बैंक में जमा करने के लिए बाइक से निकले थे। अयाज के अनुसार, वह चौक कोतवाली क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय के पास ककरा पुल के नजदीक पहुंचे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

बैग में 6 लाख 49 हजार रुपये रखे थे। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें