फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक सवार बदमाशों ने मिस्त्री को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
सेहरामऊ द​क्षिणी में विकेश के गोली मारने की घटना के बाद लगी भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के गांव सिंगरहा निवासी विकेश राठौर को बुधवार की शाम साढ़े सात बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विकेश राठौर की क्षेत्र के गांव बंदरिया में तिराहे पर बाइक मरम्मत की दुकान है। शाम को वह दुकान को बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। बंदरिया और सिंगरहा के बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और विकेश को रोककर गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी उमेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत ही राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें