फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के कुंडल नोचे

विज्ञापन
देवकली में हुई लूट की पीड़ित, पारूल।
विज्ञापन
देवकली। बंडा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार की देर रात रवि कुमार के घर में दीवार फांदकर घुसे दो बदमाशों ने पुत्री के साथ सो रहीं उनकी पत्नी पारुल के कानों से सोने के कुंडल नोच लिए। शोर मचाने पर बदमाश महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर भाग गए। सूचना पर रात में ही गांव पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात वह अपने घर के दरवाजे पर खाट डालकर सो रहे थे। पत्नी पारुल और बेटी रौनक के साथ घर के अंदर सो रही थीं। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे दोनों बदमाश पश्चिमी दीवार लांघकर घर के अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम दिया।
पत्नी के शोर मचाने पर बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जब तक वह घर के अंदर पहुंचे, बदमाश भाग चुके थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, लेकिन रात में कुंडल नोचे जाने का मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें