फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेराज प्रकरण में वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता मेराज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने वाले मुल्जिमों की गिरफ्तारी लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर एसपी से संतोषजनक वार्ता न होने के कारण वकील मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे और कलक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी कर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया। इस प्रकरण को लेकर वकील बुधवार को आईजी से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता मेराज अहमद के प्रकरण में मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे वकीलों ने कलक्ट्रेट गेट बंद कर नारेबाजी कर धरना दिया। धरना में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में अराजकता का वातावरण है। कानून का पालन नहीं हो रहा है। रिपोर्ट जिन धाराओं में होनी चाहिए थी दर्ज नहीं की गई। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि बुधवार को अधिवक्ता मेराज अहमद प्रकरण में एक शिष्टमंडल आईजी से मिलेगा। इसके बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि उक्त प्रकरण में बुधवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन में मांग की गई कि अधिवक्ता मेराज अहमद द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट को उचित धाराओं में तरमीम कर उन्हें तथा उनके परिवार के विरुद्ध क्रास केस को स्पंज किया जाए। रिपोर्ट से संबंधित अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। धरना में संजय मिश्रा, मनोजपाल, मोहम्मद राजू, दिनेश मिश्रा, प्रिंस शुक्ला, दीपकुमार गुप्ता, नितिन वर्मा, आलोक द्विवेदी, उमेश सिंह चौहान, एजाज हसन खां, विवेक शर्मा, मुईन अहमद खां, प्रभात मिश्रा, राजकुमार दीक्षित, राकेश कुमार शुक्ला, कलीम खां, भावशील शुक्ला, मोहम्मद उसमान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें