फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने देखी सामुदायिक रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को हनुमतधाम स्थित नगर निगम की ओर से संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। यहां रोजाना भोजन बनवाकर जरूरतमंदों को वितरित कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने रैन बसेरा की सामुदायिक रसोई में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग से संबंधित कार्य भी देखा। साफ-सफाई की व्यवस्था सही मिलने पर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना की। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते प्रभावित होने वाले व्यक्तियों के रहने, भोजन आदि की व्यवस्था नगर निगम के हनुमतधाम व अजीजगंज के रैन बसेरा में की गई है। दोनो स्थलों पर सामुदायिक रसोई घर संचालित हो रहा है। यहां तैयार भोजन के पैकट रैन बसेरों में आने वालों के साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं।
रैन बसेरा में आने वालों के स्वास्थ्य की निगरानी रखने के निर्देश
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अजीजगंज स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बिस्तर की व्यवस्था के साथ रैन बसेरा में आने वाले लोगों के लिए खानपान की सुविधा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि रैन बसेरा में सफाई और नियमित रूप से सैनिटाइजेशन व फागिंग की जाए। रैन बसेरा में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी रखने के साथ ही प्रतिकूल स्थिति मिलने पर सीएमओ को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने रोशनी गोदाम से तेल टंकी तक नाले की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सफाई निरीक्षकों को नालों की तलीझाड़ सफाई और सिल्ट को तुरंत उठवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें