फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारकर पलटा गैस से भरा एलपीजी कैप्सूल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लोनी से लखीमपुर जा रहा एलपीजी कैप्सूल हाईवे पर भेदपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैप्सूल ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग 10 बजे हाईवे पर गांव भेदपुर के समीप तेज गति से लोनी से लखीमपुर जा रहे एलपीजी गैस के कैप्सूल ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे गांव ढकिया परवेजपुर निवासी अजय पुत्र मूलचंद और उसके चाचा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल सुनील अहलावत आदि मौके पर पहुंचे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अनिल और उसके अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने के बाद कैप्सूल ड्राइवर फरार हो गया। बताया कि ट्रैक्टर से चाचा भतीजे शाहजहांपुर खाद लेने जा रहे थे। घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें