विधानसभा में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री राम गोविंद चौधरी द्वारा व्यापारियों को कथित तौर पर लुटेरा और डंडीमार कहे जाने से व्यापारी समुदाय में उबाल आ गया है। इस मुद्दे को लेकर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठी।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि व्यापारी समाज के प्रति एक मंत्री के अपशब्द राज्य सरकार के मन की बात बयां कर रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकारोें को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यापारी वर्ग के लिए गलत बयानी करने वाले मंत्री को सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री अपने मंत्री के विरुद्ध जल्द कार्रवाई करें वरना व्यापारियों के प्रदेश व्यापी आंदोलन का सामना करने को तैयार रहें।
बैठक में जिला महामंत्री नाजिम खां, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता, धर्मपाल रैना, राधारमण अग्रवाल, सुरेंद्र सेठी, अमृत लाल, निरंकार सिंह, जवाहर रस्तोगी, ललित खुराना, चंद्र प्रकाश गुलाटी, शाहनूर खां, महेंद्र गुप्ता, आदर्श शर्मा, वेदप्रकाश रावत, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।