फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व विधायक के चित्र पर मंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि

विज्ञापन
बंडा  में पूर्व विधायक नेतराम के चित्र  पर पुष्प अर्पित करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। सं
विज्ञापन
बंडा। पूर्व भाजपा विधायक स्व.नेतराम की 12 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पैतृक गांव पहुंचकर चित्र पर पुष्पंजलि अर्पित कर नमन किया। इस बीच स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए। वित्त मंत्री ने थाना प्रभारी व हल्का दारोगा से नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

बंडा के गांव रनमस्तपुर बुजुर्ग निवासी नेतराम वर्ष 1991 में पहली बार विधायक चुने गए थे। रविवार को उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा के नेता जुटे। मंत्री ने कहा कि जब हमारी सरकार प्रदेश में पहली बार आई थी, तब विधायक नेतराम ने सरकार का पूरा सहयोग किया था। तब से वह भाजपा में ही एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करते रहे।
वहां मौजूद लोगों ने थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने पुलिस व हल्का दारोगा की कार्यशैली की शिकायत की। मंत्री ने बंडा थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर नाराजगी जताई। इस बीच राइस मिल एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अजय यादव, महेश योगी, मोहन मित्तल, अनिल कटियार, अनिल जयसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें