शाहजहांपुर। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव से मिला।
शिक्षकों ने मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की प्रविष्टियों में संशोधन की सुविधा ब्लॉक स्तर पर प्रभावी बनाने की मांग की। मांग कि शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल अवकाश के संबंध में शासनादेश के अनुरूप नियमानुसार स्वीकृति दी जाए। शिक्षक नेताओं ने जनगणना प्रशिक्षण के दौरान विशेष परिस्थितियों में अनुपस्थित रहने, लेकिन द्वितीय बैच में प्रशिक्षण पूरा कर चुके शिक्षकों का रोका गया वेतन जारी करने की मांग भी उठाई। जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, राजकुमार तिवारी, प्रदीप सिंह, नवेंदु मिश्र, अश्विनी अवस्थी, राकेश रोशन आदि मौजूद रहे।