फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर बोले- प्रदेश सरकार में योजनाओं का सीधे मिल रहा लाभार्थियों को लाभ

Thu, 27 Mar 2025 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि पूर्व की सरकारों में योजनाएं तो बनती थी, लेकिन धरातल तक नहीं पहुंचती थीं। भाजपा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से सीधे लाभार्थी को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शाहजहांपुर के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी देखी।

विज्ञापन


मंत्री ने कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के तहत नैनो डीएपी छिड़काव के लिए ड्रोन एवं ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी वितरित की। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग के माटी कला के तहत मिट्टी गूथने वाली मशीन एवं मोटराइज्ड पॉपकॉर्न मशीन का भी वितरण किया। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने और महाकुंभ पर आधारित लघु फिल्म देखी। मंत्री ने जैविक और ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों को चेक वितरित किए। 

बेसिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों को चेक वितरित किए। यूपी डेस्को द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टेबलेट वितरित किए गए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल सेवा लैपटॉप, कन्या सुमंगला योजना के प्रमाणपत्र सहित आदि विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: कैंसर से जीती जंग... पति की बेवफाई से हार गई शबाना, सुसाइड नोट लिख दी जान

मुख्य अतिथि ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं तो बनती थी, लेकिन धरातल तक नहीं पहुंचती थीं। सभी योजनाओं का लाभ अपात्रों को मिलता था। वर्तमान सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से सीधे लाभार्थी को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पारदर्शी ढंग से पत्रों तक पहुंच रहीं हैं। एक जनपद एक उत्पाद योजना से जिलों में बन रहे उत्पादों से पहचान बढ़ी है। 

विज्ञापन

अफसर और नेता रहे मौजूद 
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने आभार व्यक्त किया। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, डीडीओ पवन सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम सहित अन्य अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें