शाजहांपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र देव। स्रोत: सूचना वि
शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोंद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। स्टेडियम का 26 करोड़ 32 लाख 76 हजार रुपये की लागत से जीर्णोद्धार हो रहा है।
शुक्रवार को प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन तरणताल (स्विमिंग पूल) का निरीक्षण किया। जिला खेल अधिकारी एसपी बामनिया ने तरणताल की लंबाई-चौड़ाई व गहराई के बारे में बताया। तरणताल में पुरुष- महिला चेंज रूम व शौचालय, ऑफिस, स्टोर रूम आदि निर्माण के बारे में जानकारी दी।
मंत्री ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल काे देखा। बैडमिंटन हॉल की दो दीवारों पर लाइट के नीचे खुली वाॅयरिंग को अंडरग्राउंड कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने पार्किंग, 400 मीटर निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण भी किया।
बता दें कि स्टेडियम में कबड्डी हाॅल, वॉलीबॉल, सिंथेटिक कोर्ट, बाउंड्रीवॉल की मरम्मत, सीसीटीवी, आंतरिक मार्ग इंटरलॉकिंग, खिलाड़ियों के लिए पेयजल के लिए आरओ वाटर आदि कार्य निर्माणाधीन हैं। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, एडीएम न्यायिक राशिद अली आदि मौजूद रहे।