फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ पंजीकृत श्रमिकों को मंत्री ने बांटीं साइकिल

Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
साइक‌िल बांटते मंत्री
विज्ञापन
मंगलवार को जीएफ कॉलेज मैदान पर श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने 100 पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल सहायता योजना के अंतर्गत साइकिल बांटी गईं। दावा किया कि अन्य 918 पंजीकृत श्रमिकों को जल्द ही दुकानों से सीधे साइकिल मुहैया करा दी जाएगी। राज्यमंत्री ने श्रमिकों को श्रम विभाग में अपना पंजीयन कराने पर जोर दिया ताकि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पा सकें। बताया कि यदि पंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल या अन्य स्थान पर मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को एक मुश्त पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। अगर कोई कर्मकार स्थायी रूप से अपंग हो गया है तो उसे तीन लाख और आंशिक विकलांगता पर दो लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं। यदि कोई पंजीकृत श्रमिक किसी दुघर्टना अथवा बीमारी के चलते स्थायी रूप से अक्षम हो जाता है तो उसे एक हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। पंजीकृत श्रमिकों को शिशु हित लाभ योजना के तहत दो बच्चों तक एक बार में बेटा होने पर 10 हजार और बेटी होने पर 12 हजार रुपये दिये जाते हैं। पंजीकृत महिला श्रमिक या पुरुष श्रमिक की पत्नी को दो प्रसव तक मातृत्व हित लाभ योजना के अंतर्गत कुल 12 हजार रुपये दिये जाते हैं। पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियाें को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बालिका मदद योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की एक मुश्त आर्थिक मदद दी जाती है। श्रमिकों की विवाह योग्य पुत्रियों के विवाह को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। श्रमिक की मृत्यु होने पर अंत्येष्टि सहायता योजना के अंतर्गत सवा लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। आवास योजना के अंतर्गत तीन साल के बाद एक लाख रुपये की धनराशि दो किश्तों में दी जाती है। गंभीर बीमारी होने पर पंजीकृत श्रमिकों के इलाज की प्रतिपूर्ति भी की जाती है। कार्यक्रम में शाहजहांपुर नगरपालिका अध्यक्ष तनवीर खां, सहायक श्रमायुक्त आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें