फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री आजम खां ने फसली नुकसान का लिया ब्योरा

Tue, 21 Apr 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां सोमवार को देर रात चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी सरताज खां के अहमदपुर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने बीमारी से जूझ रहीं सरताज खां की माता सुगरा बेगम का हाल पूछा और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
विज्ञापन

मंत्री आजम खां के साथ जौहर विश्वविद्यालय में प्रिंसिपल नियुक्त उनके भाई राशिद खां भी यहां पहुंचे। सरताज खां ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करके दोनों की अगवानी की। मंत्री आजम खां ने सरताज के पिता हाजी शाहिद खां से जिले मेें बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान के बारे में जानकारी ली। इसी कड़ी में पूर्व सभासद खुश्तर खां, आसिफ खां, तारिक खां आदि से शहर में सफाई व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, नगरपालिका परिषद के ईओ मुनेंद्र सिंह, थाना रामचंद्र मिशन के प्रभरी निरीक्षक एनडी पाठक आदि मौजूद रहे। मंत्री के आगमन की व्यवस्था में शहजाद कुरैशी, उसमान गनी, बाबर कुरैशी, नवाज यार खां, मो. अकरम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें