फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कलां में आधे गांव की बिजली दस दिन से बंद

Tue, 21 Apr 2015 11:31 PM IST
रामपुर कलां/खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामपुर कलां में आधे गांव की बिजली दस दिन से बंद है। तमाम बार शिकायत करने के बाद भी कर्मचारी मामूली फाल्ट तक सही नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि लगभग दस दिन पूर्व ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण आधे गांव की बिजली बंद हो गई थी। रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र पर मामले की जानकारी देकर फाल्ट सही कराए जाने की मांग की गई, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने समस्या का समाधान कराने की जरूरत नहीं समझी। बिजली नहीं मिलने से गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। जेई रामाशंकर ने बताया कि रामपुर कलां की बिजली समस्या का बुधवार तक निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें