फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान में और होगी गिरावट, हल्की धुंध के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवा के असर से न्यूनतम पारा और लुढ़क गया। इससे रात और सर्द हो गई। दिन में तेज धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। हल्की धुंध रहने के साथ तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 55 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें