फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो दिन में 650 वाहनों का किया चालान, पांच वाहन किए सीज

विज्ञापन
यातायात के नियमों का पालन करने वालों को पुष्प देते यातायात प्रभारी। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस टीम ने दो दिन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 650 वाहनों के चालान किए हैं। पांच वाहनों को सीज किया गया है। साथ ही कार्यक्रमों के जरिये लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी पंकज पंत के नेतृत्व में यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने रविवार की दोपहर रोडवेज बस स्टैंड पर राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सड़क दुर्घटनाओं में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले जागरूक लोगों को पुष्प देकर सम्मानित भी किया गया तो लापरवाही करने वालों को केले दिए गए।
यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर रविवार को 300 वाहनों के चालान किए गए। जिसमें 30 ई-रिक्शा शामिल थे। दो ई-रिक्शा सीज कर पुलिस लाइन में खड़े किए गए। शनिवार को 350 वाहनों का चालान किया और तीन वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें