शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इससे रात में सर्दी का एहसास हुआ। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब सामान्य है। इससे मौसम शुष्क रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने आने का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब सामान्य है। उत्तरी हवा चल रही है। आर्द्रता 38 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम है। संवाद