सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मुन्नालाल के खिलाफ गढि़या रंगीन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़े का एक नमूना लेकर भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि केमिकल युक्त दूध से लिवर, किडनी और आंतों पर घातक असर पड़ता है। पूरा पाचन तंत्र खराब हो सकता है। यह कैंसरकारक और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक है।