फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से फौजी लापता होने पर मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा/ शाहजहांपुर। सेना स्टेशन मिजोरम से हरियाणा जा रही मिलिट्री स्पेशल से एक फौजी लापता हो गया। रोजा स्टेशन पर गाड़ी को रोककर फौजी को ढूंढने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

रविवार को सेना की मिलिट्री स्पेशल ट्रेन शाम 6.47 बजे रोजा जंक्शन पहुंची। जिसमें सेकेंड बटालियन मिजोरम के जवान बैठे थे। ट्रेन के सीतापुर से चलने के बाद ट्रेन में बैठा एक फौजी लापता हो गया। मैगलगंज में एक मिनट के लिए ट्रेन रुकने के कारण फौजी को नहीं ढूंढा जा सका। जिसके बाद फौजी के लापता होने की सूचना रोजा में कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल के निर्देश पर मिलिट्री ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोका गया और एक बार फिर गायब फौजी की तलाश शुरू की गई। करीब आधे घंटे तक ट्रेन रोजा में ही खड़ी रही, लेकिन फौजी का कहीं कोई पता नही लग सका है। रोजा स्टेशन पर ट्रेन से उतरे सेना के सीओ ललदिन आओम ने बताया उनका एक फौजी सीतापुर स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद लापता हो गया है, जोकि शॉर्ट व बनियान पहने हुए है। सीतापुर से रोजा तक ट्रेन के आने तक उसे रास्ते भर ढूंढा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका है। उन्होंने सेना के चार जवानों को मालगाड़ी से मैगलगंज भेजा है, जिससे गायब फौजी को ढूंढा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें