फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस पार्टी में सिपाहियों संग मेला इंचार्ज ने भी लगाए थे ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मेले में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए तैनात किए गए पुलिस कर्मियों ने डांस पार्टी को मेला समाप्त होने के बाद जबरन रोककर रात भर डांसरों के साथ ठुमके लगाए। सिपाहियों के साथ मेला चौकी प्रभारी भी जमकर नाचे। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पुवायां सीओ को जांच सौंपी है, जिससे कई पुलिस कर्मियों की गर्दन नपना तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

पुवायां में लगा रामलीला मेला नौ अक्तूबर को खत्म हो गया था, लेकिन पुलिसवालों ने डांस पार्टी को रोक लिया, फिर दस अक्तूबर की रात महिला डांसरों से अश्लील डांस कराया। हालांकि बताते हैं कि मेला कमेटी ने इस पर एतराज भी जताया, लेकिन मेला ड्यूटी में तैनात सिपाही नहीं माने और उन्होंने महिला डांसरों को जबरन नचाया। इस दौरान मेला सुरक्षा प्रभारी दरोगा विपिन चौधरी भी मौजूद रहे। फिल्मी गानों पर महिला डांसरों को नाचते देख खाकीवाले भी खुद को रोक नहीं पाए। मेला इंचार्ज, कोतवाली पुवायां और सीतापुर से सुरक्षा ड्यूटी पर आए सिपाहियों ने मंच के नीचे जमकर ठुमके लगाए। खाकी के रौब के आगे मेला कमेटी की आपत्ति भी दरकिनार कर दी गई। महिला डांसरों के साथ सिपाहियों के डांस करने की खबर अमर उजाला में छपी थी। उस समय दरोगा विपिन चौधरी ने डांस करने वाले सिपाही बाहरी थानों के बताए थे। रविवार को डांस पार्टी में पुलिस कर्मियों के ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हुआ तो उसमें पुवायां कोतवाली के साथ ही दूसरे थानों केे सिपाही भी डांस करते नजर आए। एक वीडियो में मेला इंचार्ज भी ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो सिपाहियों को चिह्नित करने का शुरू कर दिया गया है। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। इससे सिपाहियों और दरोगा विपिन चौधरी के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि मेला ड्यूटी में सीतापुर से भी 15 सिपाही आए थे, इनमें कई सिपाही भी वीडियो में नाचते नजर आ रहे है।

निलंबित सिपाही का मनाया था जन्मदिन
सूत्रों के अनुसार पुवायां में अवैध खनन में पकड़ी गई ट्रॉली छोड़ने के मामले में पुवायां कोतवाली से निलंबित एक सिपाही का 10 अक्तूबर को जन्मदिन था। निलंबित सिपाही शाहजहांपुर से पुवायां जन्मदिन मनाने आया था। इसके बाद ही मेले में डांस पार्टी को रोककर यह योजना बनी थी।
विज्ञापन


- थाने के कुछ सिपाहियों के साथ ही अन्य सिपाहियों की पहचान की जा रही है। डांस प्रकरण की पूरी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद जो पुलिस कर्मी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण कुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें