फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सराफा व्यवसायी वसूली प्रकरण में भागा हुआ बिचौलिया बदल रहा ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सराफा व्यवसायी वसूली प्रकरण में पुलिस भागे हुए बिचौलिये की तलाश कर रही है, लेकिन आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। साथ ही भागे हुए दो सिपाहियों की तलाश में पुलिस की टीम लखनऊ भी भेजी गई है।
विज्ञापन

छह सितंबर को सराफा व्यवसायी सुंदरम क्षत्रिय ने तिलहर थाने के चार सिपाहियों सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन सिपाही पंकज और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर बरेली न्यायालय में पेश किया था। दोनों की 14 दिन की रिमांड भी ले ली गई थी, लेकिन अब तक उनकी कस्टडी नहीं ली गई है।
इसके अलावा पुलिस ने प्रकरण में प्रकाश में आए सिपाहियों के सहयोगी अनमोल, सचिन और आयुष पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। सिपाही अरुण, तुषार व एक अन्य बिचौलिया भागे हुए चल रहे हैं। इस घटना को करीब दस दिन बीत चुके हैं। केवल पांच लोग ही जेल गए हैं। तीन फरार हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें