फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारियों से विरासत में मिला एकता का संदेश

Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रांतिकारियों से विरासत में मिला एकता का संदेश
विज्ञापन


शाहजहांपुर। काकोरी कांड के अमर शहीद अशफाक उल्ला खां का 117वां जन्मदिन रविवार को भव्य समारोह के साथ मनाया गया। इस अवस पर मुख्य अतिथि नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह, शहीदे आजम सोसाइटी नई दिल्ली के प्रदीप देशवाल, नरजीत सिंह, साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी, शहीद जागृति मंच पटना के विजय सिंह, कन्नौज के सुप्रभाष सक्सेना, अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां, आफाक उल्ला खां आदि ने अमर शहीद की मजार पर चादरपोशी की। 
विज्ञापन

जलालनगर स्थित अशफाक उल्ला खां की मजार परिसर में हुए आयोजन का शुभारंभ युवक बिरादरी के तत्वावधान में एक सुर एक ताल नामक कार्यक्रम से हुआ। शरद राही, डॉ. इंदु अजनबी और नितेश गुप्ता के निर्देशन में तैयार कराए गए नमन करो-मन नमन करो, पुण्यतीर्थ भारत को नामक गौरव गीत से किया गया। यह गीत अमान उल्ला खां, अंकित मिश्रा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया। अशफाक उल्ला खां ने स्वागत भाषण देते हुए अमर शहीद के संस्मरण के रूप में उनकी गौरवगाथा से अवगत कराया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें