फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से लुढ़का पारा, आज उमस बढ़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात से बादल छाए रहने, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बढ़ी तो शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

हालांकि, पुवायां और तिलहर तहसील क्षेत्र में सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने के बाद दिन भर बादल छाए रहने से वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 83 फीसदी हो जाने से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री घटकर 30.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शहरी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में बारिश नहीं हुई, लेकिन पुवायां और तिलहर तहसील क्षेत्र में सुबह एक घंटे तक बारिश होने से हवा में नमी की अधिकता दिन के तापमान में गिरावट की वजह बन गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को देर शाम बैरामीटर सूचकांक सामान्य से 12 अंक कम हो गया है। इसे देखते हुए शनिवार को सुबह से तेज पुरवाई चलने के बावजूद बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें