फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसडीएम को बुलाने पर अड़े वकील, चौथे दिन भी धरना

विज्ञापन
तहसील सदर में धरना देते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तहसील सदर में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। तहसीलदार सदर ऋषि दीक्षित अधिवक्ताओं से वार्ता कर धरना खत्म कराने पहुंचे, लेकिन अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर को धरनास्थल पर बुलाने की मांग रख दी। एसडीएम के नहीं आने तक धरना खत्म करने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

आठ सितंबर को तहसील के लंबित कार्यों को लेकर एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह से वार्ता करने पहुंचे अधिवक्ताओं का विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। इसके बाद से अधिवक्ता धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को तहसीलदार ऋषि दीक्षित धरनास्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से वार्ता की।
उन्होंने घटना पर खेद जताते हुए धरना समाप्त करने की अपील की। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम स्वयं धरनास्थल पर आकर माफी मांगें, तभी धरना स्थगित करने पर विचार किया जाएगा। सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समर्थन दिया।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह ने कहा कि सभी से शालीनता के साथ वार्ता की जा रही है। बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामला शांत करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें