फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानसिक रूप से बीमार युवक संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। खिरिया सकटू गांव के सगीर अहमद का पुत्र फहीम अहमद शुक्रवार को निगोही जाने के लिए कहकर घर से निकलने के बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
विज्ञापन

तहरीर लेकर थाने गए फहीम के पिता को पुलिस ने मामला निगोही क्षेत्र का बताकर गुमशुदगी दर्ज नहीं की। सगीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बहनोई जहीर अहमद निगोही में रहते हैं। फहीम फूफा के घर निगोही जाने के लिए शुक्रवार को सुबह घर से निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा और तब से घर भी नहीं लौटा है। फहीम मानसिक रूप से अस्वस्थ भी है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि अभी निगोही थाने पर युवक के लापता होने की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें