पुवायां। गांव सबलापुर निवासी आकाश वर्मा की मौत हार्टअटैक से हुई थी।
गांव सबलापुर निवासी स्व. प्रमोद वर्मा के 25 वर्षीय पुत्र आकाश वर्मा की 26 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव गांव से सौ मीटर दूर वीरेंद्र के खेत में सड़क किनारे पड़ा मिला था। आकाश की मां मंजू देवी ने जमीन के विवाद के चलते परिजनाें समेत कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आकाश की मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद