फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिलने पहुंचे आईएमए के पदाधिकारी

Tue, 24 Feb 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कामला नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत होने बाद तीमारदारों के द्वारा तोड़फोड़ और स्टाफ की पिटाई की गई थी। इस मामले में आईएमए के पदाधिकारी एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे।
विज्ञापन

आईएमए के पदाधिकारियों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि कमला नर्सिंग होम में शनिवार की रात करीब एक बजे एक मोहल्ले के लोग एक हृदय रोगी को गंभीर हालत में लेकर आए थे। नर्सिंगहोम स्वामी डॉ. पीके अग्रवाल ने हालत गंभीर देखकर मरीज को बरेली ले जाने को कह दिया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर तीमारदारों के अनुरोध पर मरीज को आईसीयू के लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया। मरीज को बरेली ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया गया, इसी बीच मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद साथ में आए परिवार वालों ने नर्सिंगहोम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही नर्सिंगहोम में मौजूद स्टाफ की पिटाई भी की। हमलावरों ने करीब 15 से 20 मिनट तक आतंक मचाए रखा। पुलिस के आने पर सभी गाड़ियों में सवार होकर भाग गए। एसपी ने आईएमए को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष डॉ. अनिल सूद, सचिव डॉ. विजय पाठक, डॉ. वसीम खां, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. यूडी कपूर समेत कई डॉक्टर शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें