शाहजहांपुर। सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि नगर निगम में कई कर्मचारियों का मानदेय अब तक नहीं आया है।
विज्ञापन
आठ माह से ठेकेदारों ने पीएफ काटा, लेकिन कर्मचारियों के खातों में भेजा नहीं गया। संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुरारीलाल भास्कर ने कहा कि अगर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान विकास चंद्र, राजीव सिंह, आशुतोष आनंद, संजीव चौधरी, अमित आदि मौजूद रहे। संवाद