नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने जर्जर सड़कों और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की मांग करते हुए नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में मांग उठाई गई है कि शहर के वार्डों में जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाए, सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए, विभिन्न स्थानों पर टूटी पड़ी सीवर लाइन को ठीक कराया जाए। वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाईं जाएं। वार्ड नंबर 22 निसरजई और वार्ड नंबर 43 तारीन टिकली में समस्याओं का समाधान किया जाए।
छुट्टा पशुओं को पकड़ा जाए और गोशालाओं में पहुंचाया जाए। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष तकवीम हसन खां, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, मो. इश्तियाक, मो. इदरीश, रोशनी, शबनम, नाजमी, अफजाल खां आदि मौजूद रहे।