शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदा
शाहजहांपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने बीएसए दिव्या गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। शिक्षामित्रों ने विभिन्न समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री यदुवीर सिंह यादव के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि शिक्षामित्रों की मासिक उपस्थिति को ब्लॉक वार प्रत्येक माह की 30 तारीख तक जिलास्तर पर उपलब्ध अवश्य कराया जाए। इससे मानदेय का भुगतान समय से होता रहे। अपरिहार्य कारणों से रोके गए शिक्षामित्रों के मानदेय की आहरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तुरंत भुगतान हो सके।
ग्रीष्मकालीन शिविर में ड्यूटी करने वाले शिक्षामित्रों के पारिश्रमिक का भुगतान कराने, शिक्षामित्र के अंत: जनपदीय व अंतरजनपदीय स्थानांतरण की जिलास्तरीय सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, सर्वेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद