वन स्टॉप सेंटर पर मेहंदी लगातीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। सेवा भारती शाहजीपुर महानगर की ओर से वन स्टॉप सेंटर पर मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 25 युवतियों के हाथों पर मेहंदी लगाई गई और उन्हें मेहंदी कला से जुड़ी विभिन्न डिजाइन एवं बारीकियों की जानकारी दी गईं।
प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य युवतियों को हुनर से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवसर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में मेहंदी शिक्षिका शिवानी कन्नौजिया ने युवतियों को मेहंदी लगाने के विभिन्न तरीकों और डिजाइनों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सेवा भारती की विभागाध्यक्ष सीमा वाजपेयी, मुख्य संरक्षक सोनिया राठौर, अल्पना श्रीवास्तव, प्रांत सह सेवा प्रमुख चंदन, विभाग प्रचारक रवि, पार्षद मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद