फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को जिले में बंद रहेगा दवा कारोबार

Fri, 19 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन की गाजियाबाद में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से लौटकर संतोष वर्मा, नरेश चंद्र गुप्ता, गोविंद मोहन आदि ने दवा कारोबार बंदी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल स्टोर्स के ऑनलाइन रिन्यूअल, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फार्मासिस्टों की नियुक्ति अनिवार्य किए जाने का विरोध करने की ठानी है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि सरकार के स्तर से थोपी गईं इन बाध्यताओं का कारगर तरीके से विरोध नहीं किए जाने पर भविष्य में दवा व्यवसाय करना कठिन हो जाएगा। उमेश चंद्र शुक्ला ने दवा व्यवसाइयों से अनुरोध किया कि नियत तिथि को दवा कारोबार बंद रखकर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएं। बैठक में हरिओम अग्रवाल, शैलेंद्र सक्सेना, मनीष धवन, प्रेम सेठी, राजेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत सिंह नरूला, मो. कलीम खां, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें