फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल जिले में ठप रहेंगी चिकित्सा सेवाएं

Mon, 05 Jun 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों की समस्याओं को लेकर आईएमए के आह्वान पर जिले में छह जून को चिकित्सा सेवा ठप रहेंगी। प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि वे इस दिन दिल्ली के राजघाट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

चिकित्सकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का विघटन रोकने, नेशनल मेडिकल कमीशन के लिए प्रस्तावित कानून का विरोध, एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा पूरे देश में एक ही संस्था द्वारा कराने और लाइसेंस के लिए परीक्षा बंद करने, लिपिकीय कमियों के कारण चिकित्सा पद्धति का अपराधीकरण बंद करने, एकल क्लीनिकों को क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट कानून की परिधि से बाहर रखे जाने, पीसीपीएनडीटी एक्ट में संशोधन आदि मांगों को लेकर संघर्षरत डॉक्टरों ने कहा कि जिले के सभी डॉक्टर पांच जून को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और छह जून की सुबह आठ बजे दिल्ली के राजघाट पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पहुंचेंगे। जहां सभा को राष्ट्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
 आईएमए की अध्यक्ष दीपा सक्सेना ने कहा कि छह जून को दिल्ली कूच किए जाने के कारण सभी नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथालॉजी, डाइगभनोस्टिक सेंटर्र्स बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जो डॉक्टर छह जून को किसी कारणवश दिल्ली नहीं जा पाएंगे, वे रात आठ बजे शहर में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शांतिपूर्वक जुलूस निकालेंगे। प्रेस वार्ता में सचिव डॉ. हिकमत उल्ला सिद्दीकी, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. आदित्य आर्या आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें