शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की बैठक में बोलते पदाधिका
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। इसमें चार श्रम संहिता के विरोध में सोमवार को डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय किया गया।
अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने कहा कि कामगाराें और मेहनतकश जनता के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने चार श्रम संहिताओं की अधिसूचना जारी कर दी है। श्रम संहिताएं, श्रम सुधार के नाम पर पेश की गईं, पर यह बड़े व्यवसाय और कॉरपोरेट हितों के मुनाफे के लिए आधुनिक गुलामी और शोषण को संहिताबद्ध करती हैं।
श्रम संहिताओं को वापस लेने के लिए 26 नवंबर को प्रतिवाद और अवज्ञा दिवस मनाया जाएगा। बैठक में असित मिश्रा, मुरारी दीक्षित, सीएल तिवारी, विकास तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, दलजीत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, आदित्य आदित्य प्रताप सिंह, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद