फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम टास्कफोर्स ने सरकारी स्कूल देखे

Tue, 29 Dec 2015 08:57 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएम टास्क फोर्स के अधिकारियों के अलावा कई अन्य विभाग के अधिकारियों नेे तहसील क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बनने वाले मध्यान्ह भोजन की असलियत जानने को सभी स्कूलों में एक साथ जांच पड़ताल की। इस दौरान जहां कई स्कूल बंद मिले, तो वहीं कई जगहों पर एमडीएम नहीं बना पाया गया। निरीक्षण रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रामकिशोर से मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भट्टा मड़ैया के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक प्रताप सिंह गैरहाजिर मिले, जबकि इसी ब्लाक के गांव वानगांव के प्राथमिक स्कूल व जूनियर स्कूल बंद मिले। इसके अलावा गांव पहरूआ में मिड डे मील नहीं बनता पाया गया। जलालाबाद ब्लाक के गांव चौखुटिया तथा रघुनाथपुर के स्कूलों में भी मिड डे मील नहीं बनता पाया गया। परौर क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल तथा अल्हागंज के गांव चौरसिया में भी मिड डे मील नहीं बनता मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के बाद सभी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम वंदना त्रिवेदी को दी, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियो को भेज दिया गया है।  उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण क्षेत्र के 150 से अधिक स्कूलों में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें