फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मयूर स्पोर्टिंग ने नौ रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
कैंट ​स्थित मैदान पर टूर्नामेंट के दौरान शॉट  लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रजा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कैंट स्थित मैदान पर आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मयूर स्पोर्टिंग ने किंग ऑफ प्लास्टिक को नौ रन से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के ओपनर बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मयूर स्पोर्टिंग की टीम 10 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मानिक सिरोही ने मात्र 10 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 33 रन की विस्फोटक पारी खेली। शौर्य कसाना ने 31 और विशाल मलिक ने 14 रन का योगदान दिया। किंग ऑफ प्लास्टिक की ओर से विक्रम, अफरोज और पंकज यादव ने दो-दो, जबकि मनीष ने तीन विकेट लिए।
103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग ऑफ प्लास्टिक की टीम 10 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। अमोघ गुप्ता ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, जबकि टीम के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से फिरदौस ने तीन और विशाल मलिक ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का आंखों देखा हाल पंकज तिवारी ने सुनाया। अंत में आयोजक खादिम राजा ने खिलाड़ियों, दर्शकों का आभार व्यक्त किया। संचालन मयूर खन्ना ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें