शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर खेले गए एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में मयूर स्पोर्टिंग ने झंडा स्टार बी टीम को चार विकेट से हरा दिया।
झंडा स्टार बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। मोहित ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि सत्यम ने 31 रनों का योगदान दिया। मयूर स्पोर्टिंग के लिए अब्दुल्ला और अनुग्रह ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मयूर स्पोर्टिंग ने छह विकेट खोकर जीत हासिल की।
अतुल मिश्रा ने 34, नितिन ने 21 और नईम ने 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। झंडा स्टार बी के गेंदबाज कामरान ने तीन और रियाज ने दो विकेट चटकाए। मैच में अब्दुल्ला को मैन ऑफ द मैच और कामरान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मैच के अंपायर मयूर खन्ना और फरीद खान थे। संवाद