फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मयंक को अध्यक्ष और पूनम को मंत्री की कमान

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जीएफ महाविद्यालय इकाई के नवमनोनीत पदा​​धिकारियों का किया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से गांधी फैज-ए-आम (जीएफ) महाविद्यालय इकाई का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से मयंक कुमार को कॉलेज अध्यक्ष और पूनम को कॉलेज मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने कहा कि अभाविप राष्ट्र निर्माण, शैक्षिक गुणवत्ता और छात्र नेतृत्व के विकास के लिए कार्य करता है। युवाओं में सामाजिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भावना विकसित करना संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपेक्षा की।
मयंक कुमार और पूनम ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा, शिवांग शुक्ला, आयुष शुक्ला, करण, विशाल सहित कई कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें