फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी अहमद उल्ला शाह का मनाया बलिदान दिवस

Mon, 15 Jun 2015 10:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद मौलवी अहमद उल्ला शाह का बलिदान दिवस सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मौलवी की मजार पर चादरपोशी कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष तनवीर खां ने संस्थाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी आदि के साथ अमर शहीद मौलवी अहमद उल्ला शाह की मजार पर चादरपोशी और गुलपोशी की। इस अवसर पर चेयरमैन तनवीर खां ने कहा कि जंगे आजादी के इतिहास में जनपद के क्रांतिकारियों की विलक्षण भूमिका रही। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संस्थाध्यक्ष डॉ. मिश्र ने कहा कि क्रांतिकारियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर हिमांशु पाराशरी, राम निवास अग्निहोत्री, प्रमोद पांडेय, सूर्य प्रकाश गुप्ता, हाफिज अशफाक अली, डॉ. ओरीलाल, मनमोहन त्रिपाठी, अरविंद कुमार, आशीष शर्मा, अजय गुप्ता, करुणेश अवस्थी, कमल चतुर्वेदी आदि ने भी अमर शहीद को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें