फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 14 Feb 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतका प्रीति का शव। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बंडा। थाना क्षेत्र के गांव डभौरा सेवा निवासी अखिलेश की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति का शव सोमवार रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने मौका-मुआयना करने के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पसियापुर निवासी प्यारेलाल ने प्रीति की शादी करीब पांच वर्ष पहले अखिलेश से की थी। शादी के कुछ दिन बाद अखिलेश दहेज में बाइक की मांग करने लगे। प्यारे लाल ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। सोमवार रात प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में लकड़ी की बल्ली में फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपने पीछे दो वर्ष की पुत्री श्रद्धा को छोड़ गई है। बेटी की मौत से मां ऊषा, भाई प्रदीप कुमार, शिवांकर, बहन रंजना का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मृतका प्रीति का शव। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें