परौर। जरौली गांव में बुधवार को सुबह प्रदीप कुमार की 32 वर्षीय पत्नी गुड़िया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मायके जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर से आए भाई विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर बहन के शव का पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की। इस पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विवाहिता के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन गुड़िया की शादी वर्ष 2016 में की थी। प्रदीप से बहन को दो बेटे भी हुए। बड़ा बेटा अंश (7) और छोटा वंश अभी छह माह का है। ससुराल से बहन की मौत की सूचना मिलने पर वह जरौली गए। उस दौरान बहन का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सीओ ज्योति यादव के अनुसार विवाहिता की मौत का कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद