फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sun, 02 Jun 2024 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
जूली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पन्नामपुर निवासी मनोज की 25 वर्षीय पत्नी जूली की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के गांव गंगा जमुनी निवासी कल्याण ने अपनी बेटी जूली का विवाह करीब पांच साल पहले किया था। रविवार की रात करीब दस बजे उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने शरीर में चोटों के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाया। चचेरे भाई अजीत ने बताया कि मनोज बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। इसीलिए वह जूली को परेशान करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें