फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गंभीर रूप से घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत के बाद पिता ने दामाद सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शादी के सात महीने बाद ही विवाहिता की मौत को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के अलग-अलग दावे हैं।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर निवासी सौरभ सिंह की शादी सात फरवरी को लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव परासन निवासी सुधा देवी के साथ हुई थी। सुधा देवी को 31 अगस्त की रात गंभीर घायल हालत में पुवायां के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। बाद में सुधा को बरेली रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सुधा देवी की मौत हो गई।
उधर सुधा देवी के पिता मानसिंह ने पुलिस को बताया कि पुत्री के ससुरालीजन शादी के बाद से ही बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर सुधा को प्रताड़ित कर रहे थे। 31 अगस्त को दामाद सौरभ सिंह, दामाद के पिता गुड्डू सिंह, सास गुड्डी देवी, बड़े भाई गौरव सिंह, भाभी विनीता देवी, बहन सुदामा, चचिया ससुर राकेश ने सुधा के साथ मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर ससुराल वाले पुत्री को इलाज के लिए पुवायां ले गए और एक सितंबर की दोपहर उनको सुधा की हालत गंभीर होने की सूचना दी।
वह बरेली पहुंचे तो अस्पताल में सुधा की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनको बताया कि सीटी स्कैन से जानकारी मिली है कि सुधा की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। उधर सुधा की सास गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया है कि एक सितंबर को पैर फिसलने से सुधा देवी का सिर हैंडपंप से टकरा गया। इससे वह गंभीर घायल हो गई।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मानसिंह की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें