देवकली। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर पुवायां क्षेत्र के गांव बसखेड़ा निवासी प्रवेश सिंह की पुत्री शिवा को ससुराल वालों ने पीटकर निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, ससुर और ननद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत वर्ष 11 मई को देवकली निवासी अनिल सिंह के पुत्र विजयवीर से उनकी शादी हुई थी। पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया, लेकिन ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर गत 19 अप्रैल को पति समेत सास सुनीता देवी, ससुर अनिल सिंह, ननद अनामिका, जेठ पुष्पेंद्र और जेठानी मुस्कान ने मिलकर उन्हें पीटा और घर से निकाल दिया। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। संवाद