फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर ससुराल से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर (शाहजहांपुर)। हरदोई जिले के पचदेवरा क्षेत्र के गांव भांवर निवासी गुड्डू कुशवाहा की पत्नी मुन्नी देवी ने थाने में तहरीर देकर दहेज की खातिर पुत्री नीलम को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि कस्बे के एक युवक से नीलम की छह वर्ष पहले शादी की थी। कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे मायके से दहेज लाने की मांग कर परेशान करने लगे। बाद में नीलम को उसके पति समेत सास-ससुर और ननद ने पीटकर ससुराल से भगा दिया। वह समझाने की नीयत से बेटी की ससुराल गईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सीओ ज्योति यादव के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें