फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग : सबसे पहले सिलिंडर की व्यवस्था, बाद में अन्य खरीद-फरोख्त

विज्ञापन
टाउनहॉल ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गैस संकट के असर से शादी वाले घरों में दुविधा बनी हुई है। बाकी खरीद-फरोख्त छोड़कर लोग पहले सिलिंडर इकट्ठा करने के प्रयास में लगे हुए हैं। डीएम की पहल पर शादी वाले घरों में वैकल्पिक तौर पर व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर-वधु के परिवार वाले गैस एजेंसियों से लेकर पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक डीएसओ कार्यालय में 500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1190 व्यावसायिक सिलिंडर कनेक्शनधारक हैं। जिले में रोजाना 200 से 250 सिलिंडर की खेप ऑयल कंपनियों से मिल रही है। शादी में सिलिंडर की दिक्कत को देखते हुए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक रूप से व्यावसायिक सिलिंडर दिलाने की व्यवस्था की है। विभाग के लोगों के मुताबिक 16 अप्रैल तक होने वाली शादियों के लिए सौ आवेदनकर्ताओं को आपूर्ति के हिसाब से सिलिंडर उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
कार्यालय में 500 आवेदन लंबित हैं। इनकी जांच की जा रही है। इसके लिए विभाग के कई कर्मचारी लगाए गए हैं। जो कम से कम दिन में दो घंटे शादी के लिए दिए जाने वाले सिलिंडर का हिसाब लगाते हैं। शादी की तारीख के हिसाब से सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक शादी के लिए अधिकतम चार सिलिंडर देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आपूर्ति के हिसाब से संख्या घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। आवेदन के लिए प्रार्थनापत्र के साथ शादी का कार्ड, आधारकार्ड की काॅपी मांगी जा रही है। कागजात के आधार पर अस्थायी कनेक्शन देकर सिक्योरिटी जमा कराकर सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सिलिंडर वापस करने पर सिक्योरिटी लौटा दी जाएगी। जरूरतमंद लोग डीएम से सिलिंडर दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।

सिलिंंडर के लिए आ रही सिफारिश
शादी वाले परिवार के लोग जनप्रतिनिधियों से सिलिंडर दिलाने की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि जिला पूर्ति अधिकारी से बात कर रहे हैं। आवेदनकर्ता नेताजी की पत्र लेकर डीएसओ कार्यालय पहुंच रहे हैं।

डीएम के निर्देश पर शादी वाले परिवारों को वैकल्पिक रूप से सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। अब तक 500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। आपूर्ति के आधार पर सिलिंडर का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- चमन शर्मा, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें