फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट में अतिक्रमण पर लगाए निशान

Mon, 27 May 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बने राज्यमार्ग के मध्य दोनों ओर 60-60 मीटर की परिधि में आने वाले अतिक्रमण को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया गया। संबंधितों को नोटिस भी दिए गए हैं। अगर कब्जे नहीं हटाए गए तो जेसीबी से इन्हें हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कस्बे में राज्यमार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण है। इस वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने पहले लोगों से स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने की अपील की। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने खुद ही कब्जे छोड़ने शुरू कर दिए, लेकिन अब भी बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया नहीं गया है। वह सिर्फ 45 फिट तक ही अतिक्रमण हटा रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि जहां पर खाली क्षेत्र मिल रहा है, वहां पर कार्य करवाया जा रहा है। जहां पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया है वहां नियमों का पालन करवाया जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण के लिए मध्य से 60-60 फीट तक अतिक्रमण हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें