फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतगणना के लिए विधानसभावार 15 मेजें लगाईं, जारी हो रहे पास

Mon, 27 May 2024 03:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मतगणना स्थल के बाहर गेट पर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा उप चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अफसर मतगणना की तैयारियों में जुटे हुए हैं। विधानसभावार मेजें लगाने का काम पूरा हो गया। सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं तथा निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। चार जून को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन


रोजा मंडी समिति में स्थित स्ट्रांग रूम में लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभावार 15 मेजें लगाई गई हैं। इसमें एक मेज असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) की रहेगी। प्रत्येक मेज पर चार कार्मिक तैनात होंगे। ददरौल विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के लिए भी अलग से 15 मेजें लगाई गई हैं। इसमें एक मेज एआरओ की रहेगी। आरओ के रूप में डीएम उमेश प्रताप सिंह मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे।

मतगणना स्थल पर जाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से पास जारी किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से मतगणना कार्मिकों के पास बनाए जा रहे हैं। मतगणना स्थल में बगैर पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। मेज के पास प्रत्याशियों के एजेंट जा सकेंगे। प्रत्येक मेज की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनको मतगणना स्थल के बाहर बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इसी निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


-

रोजा मंडी समिति में मतगणना की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मतगणना के लिए प्रत्याशियों के एजेंट के पास जारी किए जा रहे हैं। बगैर पास के मतगणना स्थल के अंदर किसी का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन


- प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें