फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल की बंदी सफल बनाने को निकाला मशाल जुलूस

Wed, 10 Dec 2014 12:38 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पर लखनऊ में हुए हमले के विरोध में 11 दिसंबर को बाजार बंदी का निर्णय लिया है। बंदी सफल बनाने के लिए व्यापारियों की टोलियों ने विभिन्न बाजारों में बैठकें कर दुकानदारों से समर्थन देने का आह्वान किया। वहीं, मंगलवार की शाम व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकालकर एकता बनाए रखने का संकल्प लिया और बंदी को सफल बनाने की अपील दुकानदारों से की। इधर, अन्य व्यापारी संगठनों, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, कैमिस्ट एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन, अजीजगंज ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कंछल पर हुए हमले की निंदा करते हुए बंदी का समर्थन किया है।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे बड़ी संख्या व्यापारी नगराध्यक्ष सचिन बाथम और किशोर गुप्ता के नेतृत्व में घंटाघर के समीप एकत्र हुए। वहां से मशाल जुलूस के रूप में व्यापारी नारेबाजी करते हुए गोविंदगंज तक आए। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश सर्राफ भी अपनी टीम के साथ मशाल जुलूस में शामिल हुए। मशाल जुलूस में नारायण दास अग्रवाल, मनोज खन्ना, अमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह सेठ, नरेश अरोड़ा, फुरकान अली, कंचन गुप्ता, मुस्तकीम खां, संजय सारस्वत, मो. असलम, राजीव खन्ना, देवेश गुप्ता, राजीव कपूर, विनोद राठौर आदि शामिल हुए।
इससे पहले पवन गुप्ता, मुकुंद खन्ना, अनुराग गुप्ता, असलम खां, अजय मोहन टंडन, अमित गर्ग, सुशील दीक्षित, दिनेश अग्रवाल, सचिन बाथम, किशोर गुप्ता, रविंद्र सिंह, मनोज खन्ना आदि ने चौक, मंडी, चारखंभा, गुदड़ी बाजार, केरूगंज, दिलावरगंज आदि क्षेत्रों में बैठकें कर और दुकानों पर जनसंपर्क कर बंदी को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री रजत खन्ना, जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष वर्मा, सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री राजीव खन्ना, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके कपूर, अजीजगंज ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गुप्ता आदि ने व्यापारी नेता कंछल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए 11 दिसंबर को होने वाली प्रदेश व्यापी बंदी को पूरा समर्थन देने की घोषणा की। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपरान्ह दो बजे तक बंदी में शामिल होने की सूचना डीएम को दे दी है।

कलान में भी तय की गई रणनीति
कलान। उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय इकाई के अध्यक्ष मटरेलाल गुप्ता के निवास पर बैठक हुई। इस दौरान व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल की लखनऊ में पिटाई प्रकरण के विरोध में प्रांतीय इकाई द्वारा 11 दिसंबर को बाजार बंदी को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। साथ ही कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस मौके पर प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी नेता पर हुए हमले की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि बाजार बंद के बाद भी हमारे नेता के दोषियों को पुलिस नहीं पकड़ती तो हम लोग सड़काें पर उतरने में भी पीछे नहीं रहेंगे। बैठक में तहसील अध्यक्ष वीके गुप्ता, जमील अख्तर अंसारी, सुभाष गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, मोहित गुप्ता, अभिषेक बजाज, दिनेश गुप्ता, राघव भारती आदि मौजूद रहे।

कंछल गुट ने खुलवाईं, मिश्रा गुट ने बंद कराईं
खुटार। 11 दिसंबर को बाजार बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल (कंछल गुट) के व्यापारियों ने मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुलवाईं। पता चले पर मिश्रा गुट ने मौके पर पहुंचकर खुलवाई गईं दुकानें बंद करा दीं।
खुटार में मंगलवार को बंदी रहती है जिस कारण कंछल गुट के पदाधिकारियों ने इस सप्ताह मंगलवार को दुकानें खुली रखकर बृहस्पतिवार को बंदी रखने के लिए सोमवार को अपील की थी। इससे सभी व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें खोल लीं। मामले की जानकारी पाकर मिश्रा गुट के पदाधिकारी भी दुकानों पर जा पहुंचे और दुकानें बंद कराई। इस दौरान कई दुकानों पर हंगामा भी हुआ। अब बृहस्पतिवार को बंदी होने पर भी खुटार में हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें