फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में अनुज्ञा और प्राची ने मारी बाजी

Sat, 24 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में मतदान की महत्ता पर अपने विचार रखे। 
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मतदान करो नाटक ने प्रथम स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में आर्य महिला महाविद्यालय की दीपाली ने प्रथम, जीएफ के उदित टंडन ने द्वितीय, शिवम सक्सेना ने तृतीय स्थान पाया, स्मृति सिंह और सरिता पांडेय को सांत्वना पुरस्कार के लिए पुरस्क़ृत किया गया। स्लोगन राइटिंग में आरपी इंटर कॉलेज के सरोवर राठौर को प्रथम, जीएफ कॉलेज के शिवम सक्सेना को द्वितीय और जिब्रीन को तृतीय स्थान मिला। एजेड खान कॉलेज के जीशान और जीजीआईसी की कुमकुम सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार मिला। 
इसी कड़ी में हुई भाषण प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज स्तर पर जीएफ कॉलेज की अनुज्ञा मिश्रा ने प्रथम, दानियाल ने द्वितीय और ऋतु वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान हासिल किया। इंटर कॉलेज स्तर पर डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की प्राची वार्ष्णेय ने प्रथम और मुद्रिका मिश्रा ने द्वितीय, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के उत्सव ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. मो. तैयब, डॉ. अरशद खान, डॉ. तनवीर हुसैन, मो. कमर, मकफी फात्मा और साबरा सुल्ताना ने निभाई। 
विज्ञापन

इसके बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयुषी पांडेय, आरजू, तैयबा, फिरोज, इमरान, शेखर, अभिषेक, वैशाली, हर्षित, अक्षय, गुलबहार, लवप्रीत, अमरदीप आदि शामिल रहे। डॉ. अब्दुल मोमिन के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. जमील अहमद, डॉ. सैयद मुर्शिद हुसैन, डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. कहकशां बेगम, डॉ. शबाना साजिद, डॉ. दरख्शा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. नीलम टंडन, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. ऊषा गर्ग आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें